फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की कहानी, परिश्रम, पीड़ा और परेशानी

Mon, 02 May 2016 12:20 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विश्व मजदूर दिवस पर तमाम संगठनों ने किए कार्यक्रम 
एक मई यानि मजदूर दिवस पर जिले भर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें मजदूरों की कहानी को बयां किया गया, जिसमें परिश्रम, पीड़ा और परेशानी। इन्हीं तीन शब्दों के बीच में फंसकर मजदूर की जिंदगी खत्म हो जाती है। इससे लेकर मजदूरों को उनकी मजदूरी दिलाने, कार्य दिवस, काम करने के घंटे आदि के बारे में में विचार किया गया। बावजूद इसके अधिकांश मजदूरों को न तो मजदूर दिवस की जानकारी थी और न ही इसके मनाए जाने के बारे में भी। बुद्धजीवी वर्ग द्वारा कई स्थानों पर मजदूरों को सम्मानित करने और उनके हित की बात करने के कर्तव्यों को हमेशा की तरह निभाया गया। इसके बाद उन्हें उनकी पीड़ा पर जीने के लिए साल के 364 दिनों के लिए फिर छोड़ दिया गया।
रविवार को जल निगम लाल झंडा मजदूर यूनियन की एक बैठक यूनियन कार्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष नरेश पांडेय ने कहा कि मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर श्रीपाल सिंह, शिवदयाल, जनवेद सिंह, नन्हें लाल, कृष्ण मुरारी, नरेश पाल, हिमांशु, सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

बुजुर्ग श्रमिकों को किया सम्मानित 
बदायूं। भारतीय एकता परिवार के तत्वावधान में मजदूर दिवस पर श्रमिक सभा जिलाध्यक्ष साजिद हुसैन, कल्लू मिस्त्री के आवास पर बैठक का आयोजित हुई, जिसमें बुजुर्ग श्रमिकोंको सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी, बदरूल हसन, चांद मियां, सत्यपाल, जुल्फिकार अली, योगेश, वीरपाल, गुड्डू, शमशुल, रमेश, सुखपाल, संतोष, परवेज, सुजीत कुमार, साकेत सिंह, सोनू शर्मा, जफरउद्दीन आदि मौजूद रहे। 
पसीना सूखने से पहले मजदूरी देने का संकल्प 
बदायूं। मजदूर दिवस पर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सालारपुर की रहीमदाद खां इंडिया मार्र्का नल फैक्ट्री के मजदूरों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि मजदूर अपनी मेहनत के दम पर समाज में कायम हैं। इसलिए सभी को शपथ लेनी चाहिए कि मजदूर को उसकी मेहनत का पैसा उसका पसीना सूखने से पहले दिया जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नरेश गुप्ता, अनवर बाबाजी, आरिफ अली खां, जहांगीर खां, पवन गौतम, चरन सिंह, किशनवीर सिंह, शहबाज खां, सिकंदर, हसन गाजी, मोहम्मद शरीफ आदि मौजूद रहे। 
किसान उत्पादनकर्ता और मजदूर उसका सहयोगी 
बदायूं। कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास पर एक सभा आयोजित की गई। मंत्री बृजभान सिंह ने कहा कि किसान उत्पादनकर्ता होता है और मजदूर उसका सहयोगी होता है। कहा कि आजादी के 59 साल बाद भी किसान और मजदूर बदहाल है। डॉ. सतीश कुमार ने अमेरिका के शिकागो की घटना के बारे में बताया। इस मौके पर विनोद पाल सिंह, राजेश जौहरी, रामप्रकाश कोरी, डॉ. नासिर महामंत्री कृष्णगोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।  
सालारपुर में लगा विधिक साक्षरता शिविर 
सिलहरी। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सालारपुर ब्लाक में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के तत्वावधान में श्रमिकों के हितों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार सदर सतीशचंद्र ने बताया कि श्रमिक निशुल्क विधिक सहायता पाने के लिए पात्र हैं। इस मौके पर बीडीओ राजकुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरपी सिंह, संजीव यादव, पंकज कुमार, हेमंत गुप्ता, जानकी प्रसाद शर्मा, अवनेश राठौर, केपी सिंह, दीपमाला, शिवसिंह, सुशील कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

कर्मचारियों को श्रम के मुताबिक नहीं मिल रहा वेतन 
उझानी। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की बैठक नगर में हुई, जिसमें मई दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर महासंघ के उपाध्यक्ष राजेश जौहरी ने कहा कि देश में श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा है। श्रमिकों के हित प्रभावित होने के साथ ही कर्मचारियों को उनके श्रम के मुताबिक वेतन नहीं मिल पा रहा है। इससे श्रमिक वर्ग लगातार शोषित होता जा रहा है। इस मौके पर आशीष शर्मा, तौसीफ अहमद, अर्जुन, अशोक कुमार, अख्तर अली, मोहम्मद कमर जावेद, राजकुमार गुप्ता, निखिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें