बिजली के पोलों से अलग की पथ प्रकाश की व्यवस्था
नगर पालिका प्रशासन ने स्टेशन रोड पर भी बाइपास की तरह ही अलग से पोल लगवाए हैं। अलग से पोल लगवा कर शुरू की गई लाइटिंग की व्यवस्था को अब जेनरेटर से जोड़ा गया है। बिल्सी रोड बाजार, कछला रोड, बदायूं रोड समेत प्रमुख मार्गों पर तक पहले ही जेनरेटर लाइन पहुंच चुकी है।
पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि जेनरेटर से पथ प्रकाश व्यवस्था की शुरूआत पिछले साल की गई थी। अगले चरण में गली-मोहल्लों में भी अलग से पोल लगवा कर जेनरेटर की लाइन पहुंचा दी जाएगी। इसे लेकर उन्होंने अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी को भी कार्रवाई शुरू कराने के लिए निर्देशित किया है।
अलाव जलवा कर मौके पर देखी व्यवस्थाएं
उझानी। कड़ाके की ठंड की शुरूआत होते ही बृहस्पतिवार शाम को पालिकाध्यक्ष और ईओ के निर्देश पर सफाई निरीक्षक संजीव कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने प्रमुख स्थानों पर अलाव की जलवाए। देर रात पालिकाध्यक्ष ने खुद कई स्थानों पर पहुंचकर अलाव की हकीकत का परखा। कहा कि ठंड से निजात दिलाने के लिए अलाव की संख्या में वृद्धि भी की जाएगी।