फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सबके मन की जानन हारी, जग जननी सबकी महतारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/बिल्सी। नवरात्र के पांचवें दिन देवी मंडपों में स्कंद माता की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुुओं ने मंदिरों में मां की आरती उतारी। घरों में देर रात तक महिलाएं ढोलक बजाकर देवी मां के छंद गाती रहीं। दिन भर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

शनिवार को शक्तिपीठ नगला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्त माता रानी के जयकारे लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। देवी मां के ज्यादातर भक्तों खासतौर से महिलाओं ने पूरे नवरात्र उपवास रखा है। मंदिर में श्रद्धालुओं ने स्कंद माता को चुनरी और शृंगार सामग्री भेंट की। सुबह सात बजे के आसपास नगला मंदिर के साथ ही बिरुअबाड़ी, आदि शक्ति दुर्गा देवी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर समेत शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
बिल्सी के मोहल्ला संख्या एक स्थित हनुमानगढ़ी देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने देवी मां की पूजा-अर्चना की। हनुमानगढ़ी मंदिर में मां के दर्शन के लिए भक्तों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें