रुदायन पंचायत कार्यालय पर अनशन पर बैठा कालीचरन का बेटा परिवार के साथ। संवाद
रुदायन। नगर पंचायत से बर्खास्त संविदा सफाईकर्मी कालीचरन वाल्मीकि के बेटे सुशील वाल्मीकि ने मंगलवार को पंचायत कार्यालय के परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया।
उनका कहना है कि उनके पिता की सेवाएं गलत तरीके से समाप्त की गईं हैं। पिता का कोई दोष नहीं था। पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है। डीएम इस मामले की जांच कराएं और अधिशासी अधिकारी के आदेश को निरस्त कराएं। अनशन के समर्थन में कालीचरन के परिवार के सदस्यों में उनकी पत्नी मीना देवी, बेटा सुनील कुमार व अन्य सदस्य बैठे हैं। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर सुशील कुमार को समस्या समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन धरना खत्म नहीं किया गया है। संवाद