फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह पदक पाने वाले विजेता खिलाड़ी सम्मानित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एमजेपीआरयू में हुए अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कॉलेज लौटने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने डॉ. हुकुम सिंह के निर्देशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में सुहालिया खान को 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान, प्राची गुप्ता को 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में कांस्य पदक, विपिन को 3000 मीटर स्टीपलचेज में तृतीय स्थान मिला। हिमांशु को पोल वॉल्ट और हाईजंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर रजत पदक मिला है।
इसके अतिरिक्त, चार गुणा 100 मीटर रिले में राजकीय महाविद्यालय की टीम ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसमें विपिन, अजय यादव, मोहित और मोहित कुमार शामिल रहे। इस उपलब्धि पर प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ. रविंद्र सिंह यादव, खेल प्रशिक्षक डॉ. हुकुम सिंह, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल आदि ने उन्हें सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें