फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समधी के साथ रहेगी समधन, पति पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। समधी के साथ गई महिला ने शनिवार थाने में आकर पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसने पति के साथ न रहने की बात कहकर प्रेमी समधी के साथ चली गई।
विज्ञापन

कस्बे के समीप के एक गांव की महिला चार दिन पहले बदायूं निवासी अपने समधी के साथ चली गई थी। महिला ने 2022 में अपनी पुत्री की शादी बदायूं में की थी। महिला के पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी के अपने समधी के साथ संबंध हो गए थे। पूर्व में तीन बार वह समधी के साथ घर से जा चुकी थी। मामला चर्चा में आने पर गई महिला शनिवार को खुद कोतवाली आई और पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर मारता पीटता है। तरह-तरह के लांछन लगाता था, इसलिए वह चली गई। अब वह पति के साथ नहीं रहेगी। उसने अपने समधी के साथ बदायूं में रहने की बात की है। पुलिस को बयान देकर वह अपने समधी के साथ चली गई। जाते समय महिला ने अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न करने की तहरीर भी पुलिस दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें