फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल चलो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत एक अप्रैल से होने जा रही है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराने के लिए शिक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि इसमें लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि एक से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

परिषद की ओर से मिले निर्देशों के अनुसार, अब शिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में अधिकतम नामांकन कराएं। विशेष रूप से कक्षा पांच पास करने वाले सभी बच्चों का कक्षा छह में और कक्षा आठ पास करने वाले छात्रों का कक्षा नौ में प्रवेश अनिवार्य रूप से कराया जाए।
जिला समन्वयक पीसी श्रीवास्तव का कहना है कि कई बार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बाद छात्र पढ़ाई छोड़ देते हैं। इससे नामांकन प्रभावित होता है। इसे रोकने के लिए इस बार विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शिक्षकों को अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना होगा। घर-घर संपर्क कर बच्चों को स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

बीएसए ने स्पष्ट किया है कि नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति भी बढ़ाई जाए। इसके लिए स्कूल स्तर पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यदि सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं तो जिले में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।

तीन साल आयु पूरी करने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्राें में कराएं दाखिला
शासन ने निर्देश दिए हैं कि तीन साल आयु पूरी करने वाले बच्चों का एडमिशन आंगनबाड़ी केंद्र/ बाल वाटिका में कराया जाए। इसके लिए आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, ईसीसीई एजुकेटर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कहा है कि जो बच्चे एक अप्रैल को छह साल आयु पूरी कर रहे हैं उनका दाखिला कक्षा एक में पास के ही प्राथमिक विद्यालय में कराया जाएए। यह शत-प्रतिशत होना चाहिए, कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहना चाहिए।

दो चरणों में चलेगा अभियान
जिले में दो चरणों में स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा। इसके अलावा द्वितीय चरण एक जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा। अभियान के दौरान शिक्षक स्कूल चलो रैली निकालेंगे। रैली में बैनर, पोस्टर, नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। शासन ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, एसएमसी, स्वयंसेवी संस्थाओं को अभियान से जोड़ा जाए। ताकि प्रत्येक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।


एक से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर सभी को निर्देशित किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर निर्देशित किया गया है। -वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें