माशिसं के जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों की सुनी समस्याएं
जिलाध्यक्ष यादव बुधवार को क्षेत्र के नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर, गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उसावां, संतोष कुमार इंटर कॉलेज, गनगोला और नगर पालिका इंटर कॉलेज ककराला गए। यहां पर शिक्षकों ने बताया कि अवशेष देयकों, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतन, बोर्ड परीक्षा पारिश्रमिक अवशेष, महंगाई भत्ता अवशेष समय से न मिलने की शिकायत की गई। इतना ही नहीं जनशक्ति योजना के नाम पर वेतन का भुगतान समय से नहीं हो पा रहा है। आरोप है जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और उनके स्तर से होने वाले तमाम कार्य समय से न हो पा रहे है।
जिलाध्यक्ष ने डीआईओएस से समस्याओं का समाधान जल्द करने की मांग की है। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी दी है। वहीं, प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि वह वेतन के विल समय संबंधित कार्यालय को उपलब्ध करा दें।