फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संतों ने किया भगवान शिव की महिमा का वर्णन

विज्ञापन
कथा व्यास महामंडलेश्वर अमृतदास खाकी। - फोटो : 1
विज्ञापन
बिसौली। गांव करनपुर स्थित नखासा बाजार के शिव शक्ति फार्म हाउस में श्री शिव महापुराण कथा चल रही है। इस दौरान संतों ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया।
विज्ञापन

मुख्य कथा व्यास महामंडलेश्वर अनन्तश्री विभूषित ब्रह्मऋषि अमृतदास खाकी महाराज ने भगवान शिव की महिमा, शिव पुराण में वर्णित धार्मिक प्रसंगों और सनातन परंपराओं का वर्णन किया।
बता दें कि मंगलवार को चित्रकूट से पहुंचे सौमित्रि दास महाराज, अयोध्या के संत कवि सात्विक नीलदीप महाराज और स्वामी सोहन दास समेत कई संतों ने मंच की शोभा बढ़ाई। संतों के सानिध्य में पूरा कथा पंडाल हर हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

आयोजक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि कथा को लेकर क्षेत्र में उत्साह है। इस दौरान गिरीश कुमार सिंह, अखंड प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, विनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

दो अक्तूबर को निकलेगी शिव बरात
आयोजक अनुराग सिंह टिंकू ने बताया कि कथा प्रतिदिन अपराह्न दो से शाम छह बजे तक चल रही है। पांच अक्टूबर को कथा का विश्राम होगा। आयोजन के दौरान दो अक्तूबर को शाम चार बजे भव्य शिव बारात, तीन अक्तूबर को शाम छह बजे कालीचरण का शिव तांडव गायन तथा चार अक्टूबर को शाम पांच बजे संत कवि सात्विक नीलदीप की उपस्थिति में कवि सम्मेलन होगा। महामंडलेश्वर ददरौआ सरकार के भी पहुंचने की जानकारी दी गई है। छह अक्तूबर को भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें