उझानी। कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं को नाव में बैठाने को लेकर एक नाविक को हमपेशा युवकों ने पीट दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कछला निवासी नाविक टिंकू पुत्र पोशाकी ने पुलिस को बताया कि पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान कुछ श्रद्धालु उनकी नाव की ओर आए। उन्हें पास में दूसरी नाव पर मौजूद दूसरे समुदाय के युवकों ने रोकने की कोशिश की। मना करने पर टिंकू को आरोपियों ने पीट दिया।
पिटाई के दौरान एक श्रद्धालु ने वीडियो बना लिया, जो वायरल कर दिया गया। टिंकू ने पुलिस को यह भी बताया कि समुदाय विशेष के नाविक पहले भी इसी तरह से परेशान करते रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद