बदायूं। गांव मनकापुर कौर के लोगों ने बिजली कटौती से परेशान होकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम मनोज कुमार से मिलकर ग्रामीणों ने कहा कि उनकी फसलें सूख रही है, लेकिन जेई का रवैया ठीक नहीं है।
दातागंज के गांव मनकापुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव को जाने वाली बिजली की लाइन बेहद जर्जर है। बिजली आपूर्ति ठप होने पर संबंधित लाइनमैन और जेई पैसे मांगते हैं। न देने पर वह लाइन ठीक करने नहीं आते हैं। पिछले 10 दिन से गांव में बिजली नहीं आ रही है। ऐसे में किसानों की फसल सूखने लगी हैं।
वहीं, तिगुलापुर के लिए बिजली लगातार दी जा रही है। ग्रामीणों ने जेई व दोनों लाइनमैन को हटवाने की मांग करते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान जुगेंद्र, आकाश, सेवाराम, सत्य प्रकाश, रामदास, रनवीर, हेतरात, रामदास आदि मौजूद रहे।