फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 444 परिषदीय विद्यालयों में लगेंगी स्मार्ट क्लास

Thu, 07 Sep 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उन लोगों के लिए अच्छी खबर है, जिनके बच्चे परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस के मौके पर जिले के 444 उच्च प्राथमिक, संविलियन और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को दो-दो टैबलेट और एक स्मार्ट क्लास की सौगत दी है। जल्द ही विभाग की ओर से उन सभी विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुवधिाएं सरकारी विद्यालयों में मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। हर वर्ष परिषदीय विद्यालयों को नवीनतम तकनीकी व्यवस्था देने के लिए भरपूर बजट दिया जा रहा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारों विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की सौगात दी।
इसी के तहत जिले के 444 विद्यालयों को शामिल किया गया है। इनमें कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के अलावा, उच्च प्राथमिक विद्यालय व संविलियन विद्यालय हैं। इनमें दो-दो टैबलेट दिए जाएंगे। साथ ही स्मार्ट क्लास तैयार की जाएगी। इसमें आईसीटी के मानकों को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला भी आधुनिक होगी। सभी उपकरण रहेंगे। उन्हीं उपकरण के जरिये विज्ञान की शिक्षा दी जाएगी। ऐसे में जूनियर विद्यालय को विज्ञान की किट मुहैया कराई जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि स्मार्ट क्लास होने से बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सकेगी और उसके परिणाम भी बेहतर होंगे। बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि स्मार्ट क्लास के माध्मम से स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें