नीम के पेड़ की जड़ से निकल रही आग की लपटें। संवाद
उघैती। शरह बरौलिया में सिद्ध बाबा मंदिर पर चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान मंदिर के सामने खड़े नीम के पेड़ की जड़ में रहस्यमय ढंग से आग जलने लगी। पेड़ पूरी तौर से सुरक्षित है। खबर फैलते ही भीड़ जमा होने लगी। फिर पूजा पाठ व नीम के पेड़ की परिक्रमा का सिलसिला शुरू हो गया।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शरह बरौलिया के सिद्ध बाबा मंदिर के सामने नीम के पेड़ में अचानक आग जलने लगी। वहां खेल रहे बच्चों ने जब आग जलती देखी तो सूचना अपने से बड़ों को दी।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन बुझी नहीं। चमत्कार की चर्चा होते ही मौके पर भीड़ जमा होने लगी। महिलाओं और बच्चों समेत तमाम लोगों ने पूजा-पाठ शुरू कर दी। पेड़ की परिक्रमा भी करने लगे।