फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छप्पर में लगी आग, घर का सारा सामान जला

विज्ञापन
आग लगने के बाद जले बर्तन और  परिवार के लोग। संवाद
विज्ञापन
उसावां। थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला में बुधवार देर रात एक छप्पर में अचानक आग लगने से परिवार की पूरी गृहस्थी जल गई। आग बुझाने के दौरान घर के मालिक का भाई भी घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव निवासी कृष्णपाल शाक्य खेत में बने छप्परनुमा घर में परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक छप्पर से आग की लपटें उठने लगीं। परिवार की नींद खुली तो सभी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्पर में रखा आटा, गेहूं, चावल, कपड़े, बर्तन आदि जल चुके थे।
आग बुझाने के प्रयास में कृष्णपाल के भाई शेर सिंह के मुंह पर चोट लग गई। कृष्णपाल ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर लेखपाल राहुल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन


गांव निरंजन नगला में आग लगने की घटना जानकारी में नहीं है। तहसीलदार से जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज

आग लगने के बाद जले बर्तन और  परिवार के लोग। संवाद

आग लगने के बाद जले बर्तन और  परिवार के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें