फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ड्राइवर व ऑपरेटर पर लगी लूट की धारा हटी, साजिश की बढ़ी

Sun, 22 Mar 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में बीते 12 मार्च को हुई दो अफसरों की हत्या के मामले में पुलिस अब तक जिसे लूट के इरादे से हत्या मान रही थी, वह दरअसल साजिशन हत्या निकली। ऐसे में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर व ऑपरेटर पर लूट की धारा हटाते हुए साजिश की धारा बढ़ाई है। बताया जा रहा है मुख्य आरोपी अजय के यह दोनों अच्छे मित्र भी थे, इसी वजह से उसका साथ दिया। इस मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस घटना के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह ने हत्या करने के बाद जिस बोलेरो से मूसाझाग थाने पहुंचकर सरेंडर किया था, वह उसने लूटी नहीं थी, बल्कि डीजीएम सुधीर गुप्ता के ड्राइवर धर्मेद्र यादव ने खुद ही साजिशन आरोपी अजय प्रताप को बोलेरो की चाबी सौंपी थी। अब पुलिस ने इस मामले से लूट की धारा हटाते हुए साजिश की धाराएं जोड़ी हैं। डीजीएम सुधीर गुप्ता के ड्राइवर धर्मेद्र यादव व कंपनी में गैस किट ऑपरेटर रहे मुनेंद्र विक्रम सिंह को नामजद कर पुलिस जेल भी भेज चुकी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई बोलेरो को केस प्रॉपर्टी बनाकर सुरक्षित कर लिया है, जो अब मामले में फैसले तक थाने में ही रहेगी। मामले के विवेचक इंस्पेक्टर मूसाझाग वीरेंद्र तोमर ने बताया कि इस मामले में लूट की धारा हटाते हुए ड्राइवर व एक अन्य के खिलाफ साजिश की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों ने जो लिफाफे सौंपे, उनकी हो रही जांच
इस घटना के बाद मृतक सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा के परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे और मामले में अन्य आरोपियों के नाम बढ़ाने की मांग की थी। दोनों मृतकों के परिजनों ने डीएम व एसएसपी से मिलकर एक एक लिफाफा भी सौंपा है, जिसमें घटना को लेकर अन्य आरोपियों के नाम शामिल करने का जिक्र है। इसके अलावा कई अन्य साक्ष्य भी दिए गए है। सूत्र बताते है कि इसकी जांच के बाद कंपनी से जुड़े लोग व आरोपी अजय प्रताप सिंह के करीबी व परिजन भी घटना में आरोपी बनाए जा सकते है। मामले के विवेचक इंस्पेक्टर मूसाझाग वीरेंद्र तोमर ने बताया कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें