बदायूं। दीपावली के पर्व पर लालपुल चौराहे से शहीद भगत सिंह चौक तक डेकोरेटिव पोल और ऑक्टागोनल पोल लाइटें लगवाई हैं। इन आधुनिक एलईडी लाइटों का उद्घाटन पूर्व मंत्री आबिद रजा और चेयरपर्सन फात्मा रजा ने किया। इस दौरान लालपुल, संगीता चौक, मढई चौक और केवल खुराना मार्ग पर आयोजित समारोह में बटन दबाकर किया। कार्यक्रम में सभासद अली अल्वी, मुकेश साहू, अनवर खां, श्याम साहू आदि मौजूद रहे। संवाद