फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर नाला न होने से सड़क हुई जर्जर

Sat, 25 May 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
वजीरगंज मार्ग गढडोे में फंसे वाहनों के निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। वजीरगंज-बिल्सी मार्ग पर स्थित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के निकट कई जगह गड्ढे हो गए है। जिससे इधर से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार की शाम को गड्ढे में एक ट्रैक्टर-ट्राली फंस गई। जिसे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के कारण मार्ग धीरे-धीरे काफी जर्जर होता जा रहा है। जिससे लोगों में रोष है। बताते है कि अंबियापुर चौराहे से वजीरगंज को जाने वाले मार्ग का लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण तो करा दिया है। मगर अंबियापुर गांव के पानी के निकास के लिए मार्ग के किनारे नाले का निर्माण नहीं कराया है। जिसके कारण गांव का पानी खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से आगे सड़क पर जमा हो जाता है। पिछले एक माह से यहां स्थिति काफी दयनीय हो गई है। जमा पानी ने सड़क को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। गांव के लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है। मगर अभी तक समस्या दूर नहीं हो सकी है। लोगों ने डीएम से शीघ्र समस्या दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें