फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घटिया सामग्री से हो रहा सड़क व नाली का निर्माण

विज्ञापन
रुदायन में नाली निर्माण को लगाई जा रहीं पीला ईंटे। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रुदायन। नगर पंचायत रुदायन के दो वार्डों में सड़क और नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि गुणवत्ता को दरकिनार कर ठेकेदार मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगा रहा है। नाली में पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। सड़क पर पत्थर की जगह मिट्टी डालकर गुणवत्ता विहीन बनाई जा रही है।
विज्ञापन

सरकारी मानक के अनुसार, नाली निर्माण में प्रथम श्रेणी की ईंटों का उपयोग किया जाना चाहिए, लेकिन यहां पीला और कमजोर ईंटें लगाई जा रहीं हैं। नगरवासियों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं।
सड़क के घटिया निर्माण के कारण जहां सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है, वहीं आने वाले समय में जलभराव और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहेगा। वार्ड 7 और 10 लोगोें ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। निर्माण में खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण सत्यपाल, सोमवीर, ओमवती, महेंद्र, अंकित, देवेंद्र माली, कल्लू आदि ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन


निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। घटिया सामग्री या खराब गुणवत्ता मिलती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -वेद प्रकाश यादव, ईओ नगर पंचायत

रुदायन में नाली निर्माण को लगाई जा रहीं पीला ईंटे। संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें