गंगा का जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से कई गांवों में पानी भर गया है, मगर तहसील प्रशासन के किसी अधिकारी ने पीड़ितों की सुध नहीं ली है। संक्रामक रोगों से पीड़ित बच्चों व महिलाओं के उपचार के लिए सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गांव पहुंचकर 200 से अधिक रोगियों को दवाइयां वितरित की।
बुधवार रात से गंगा के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से गांव परौटी, भमरौलिया, सिठौलिया, खागी नगला, परशुराम नगला में फिर से पानी भरना शुरू हो गया है। गांव परौटी, भमरौलिया, सिठौलिया, खागी नगला और परशुराम नगला भी इससे प्रभावित हैं। सहसवान के प्रभारी चिकित्साधिकारी गोविंद स्वर्णकार, उवेश अली, सीपी सिंह, फूल सिंह, प्रदीप सक्सेना ने इन गांवों में दवाइयां बांटी। मगर तहसील प्रशासन के किसी अधिकारी व कर्मचारी ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का हाल-चाल जानने की जहमत नहीं उठाई।