फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह दिन से झेल रहे शहरवासी पेयजल की समस्या, आज दूर हो सकती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका की पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने के छह दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। नगरवासियों को सुबह-शाम पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। कई मोहल्लों में स्थिति इतनी विकट है कि लोगों को पीने तक का पानी जुटाना भारी पड़ रहा है। पालिका प्रशासन ने आज से पानी की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

शहर में सबसे अधिक प्रभावित मोहल्ला चित्रांश नगर है। जहां पिछले छह दिन से एक बूंद पानी की आपूर्ति नहीं पहुंची है। यहां के लोगों का कहना है कि वे रोज सुबह उठकर नल खोलते हैं, लेकिन निराशा ही हाथ लगती है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए स्थिति और भी मुश्किल होती जा रही है। पानी लाने के लिए उन्हें दूर-दराज के हैंडपंप और निजी बोरिंगों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
नगर पालिका की ओर से दावा किया गया था कि ओवरहेड टैंक गिरने के बाद क्षतिग्रस्त हुई मुख्य लाइन को तीन-चार दिन में ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन अब छह दिन बीत जाने के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है। मरम्मत कार्य स्थल पर काम जरूर चल रहा है, लेकिन धीमी गति के कारण लोगों में रोष बढ़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा, रोजाना की दिक्कतें कम नहीं होंगी।
विज्ञापन


दो से तीन टैंकर भेजे जा रहे
नगर पालिका टैंकरों के माध्यम से राहत पहुंचाने की कोशिश कर रही है। प्रतिदिन सीमित संख्या में टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन जनसंख्या अधिक होने के कारण यह पर्याप्त नहीं साबित हो रहा। कई इलाकों में टैंकरों का इंतजार करते-करते दो से तीन घंटे से अधिक का समय लग जाता है। कुछ मोहल्लों में टैंकर पहुंच ही नहीं रहे, जिससे लोगों को निजी साधनों से पानी खरीदना पड़ रहा है।

लगभग सभी जगहों पर पानी सप्लाई सोमवार शाम तक शुरू कर दी गई है। मंगलवार सुबह सभी जगहों पर पानी पहले की तरह पहुंचने लगेगा। जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें