फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नमाज पढ़ाने के मामले में रिपोर्ट आज आएगी, शिक्षक पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
बीएसए को ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदु परिषद के पदा​धिकारी। स्रोत परिषद
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक अंबियापुर के गांव रिसौली स्थित जूनियर हाईस्कूल में नमाज पढ़वाने का वीडियो वायरल होने के मामले में मंगलवार देर शाम तक जांच रिपोर्ट सामने आ सकती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की थी, जिसने सोमवार को जांच पूरी कर ली। टीम अपनी रिपोर्ट मंगलवार को बीएसए को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रिसौली के जूनियर हाईस्कूल का कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें स्कूल परिसर में नमाज अदा करते बच्चों को देखा गया था। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों का भी ध्यान इस ओर गया।
मामले की जानकारी मिलने पर बीएसए ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए। जांच टीम ने सोमवार को स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक, शिक्षकों और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की पड़ताल की। टीम ने यह भी देखा कि घटना किस स्थिति में हुई और इसमें स्कूल प्रशासन या किसी शिक्षक की क्या भूमिका रही।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में अगर किसी शिक्षक की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। इस मामले में आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की तलवार लटकी तय मानी ज रही रही है।
वहीं, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार को रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे मामले का परीक्षण किया जाएगा। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


नमाज पढ़ाए जाने के मामले में विहिप ने सौंपा ज्ञापन
बदायूं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि उझानी के जूनियर हाईस्कूल रिसौली में रमजान के माह में कई बार सामूहिक रूप से नमाज अदा कराई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने इस प्रकरण की जांच कर निश्चित समय अवधि में कठोरतम विभागीय कार्यवाही व कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह ने कहा अन्यथा की दशा में विश्व हिंदू परिषद बेसिक शिक्षा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन व हनुमान चालीसा का पाठ करने को बाध्य होगा। इस मौके पे जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, जिला सहमंत्री राजेश बाबू, विशेष संपर्क प्रमुख नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें