फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया रेपकांड के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 11:23 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
महिला कांग्रेस  ने राज्यपाल को दिए ज्ञापन में उठाई कई मांग
 बुलंदशहर रेपकांड समेत देश प्रदेश में बढ़ रहीं दरिंदगी वारदातों के विरोध में कांग्रेस की महिला कमेटी ने यहां मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें बलात्कारियों को काला मुंह कराके घुमाने और सरेआम गोली मारने की मांग उठाई गई। कांग्रेस महिलाओं ने सुझाव दिया कि इसके लिए अगर कानून में संशोधन करने की जरूरत हो तो संशोधन किया जाए। 
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष आशा राठौर के नेतृत्व में कांग्रेसी महिलाओं ने मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश में हो रहीं बलात्कार जैसी घटनाओं पर आक्रोश जताया। राज्यपाल को सात सूत्री मांग पत्र भी भेजा। उनका कहना था कि बुलंदशहर और बरेली की हाली घटनाओं ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। महिलाओं ने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई। कहा कि शराब पर पूरी पाबंदी लगाई जाए ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। बच्चों पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ा। स्कूल कॉलेज में मोबाइल फोन ले जाने पर भी प्रतिबंध की मांग की गई। बिजली की अत्याधिक कटौती से किसान और व्यापारी सभी परेशान हैं। ज्ञापन में खास तौर पर कहा गया है कि जघन्य आपराधिक मामलों में से सामूहिक बलात्कार केमामले में कानून में संशोधन कर बलात्कारियों का काला मुंह कर घुमाया जाए और सरेआम शूट कर दिया जाए। सपा सरकार को चेताया गया कि महिलाओं की इज्जत की कीमत न लगाई जाए। इस मौके पर स्नेह प्रभा भटनागर, प्रेमलता यादव, अनीता गोयल ने भी अपने वक्तव्यों में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन में विजय लक्ष्मी गुप्ता, रश्मि शर्मा, रीता सक्सेना, उर्मिला शर्मा, अनीता गोयल, मुन्नी देवी, पूजा शर्मा, महारानी पटेल, राधा देवी, लक्ष्मी वर्मा, मानक देवी आदि मौजूद रहीं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारियों का इनके धरना प्रदर्शन का समर्थन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें