फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ईद के नजदीक आते बढ़ गए फैनी, सिवइयों के दाम

Thu, 20 Apr 2023 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुस्लिम समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व ईद को कुछ दिन शेष रह गए हैं। पर्व को धूमधाम से मनाने समुदाय के लोग तैयारी में जुट गए हैं। पर्व के मुख्य व्यंजन सिवइयां को लेकर बाजार सजकर तैयार हो गया है। सिवई की खरीदी जमकर होने होने लगी है।
विज्ञापन

अल्लाह की रहमत व बरकत वाला माह ए रमजान अब विदा होने को है। ईद की खुशियां घरों पर दस्तक देने ही वाली हैं। इस त्योहार को लेकर बाजार सजने लगे हैं। ईद में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की दुकानें कारोबारियों द्वारा सजाई जाने लगी हैं। बाजार में सेवई, फैनी की कई वेरायटी है। ईद की तैयारी के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग अभी से सेवई और उसमें डालने वाले मेवा की जमकर खरीदारी की जा रही है। दुकानदार मुजीब के अनुसार मेवा के दामों में पिछले एक सप्ताह से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुछ दिनों पहले सेवई 40 से 50 रुपये बिक रही थी। अब 60 रूपये तक बिक रही है। जबकि फैनी की कीमत 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
विज्ञापन


मेवा के दाम भी बढ़े
मेवा-पहले-अब (प्रति किलो)
गोला160 रुपये180 रूपये सूखा खजूर240 रुपये 280 रुपये
किशमिश300 रुपये400 रुपये
मखाने550 रुपये 600 रुपये
खरबूजे की मींगी 500 रुपये600 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें