फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से

Fri, 11 Dec 2015 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक वीना यादव ने बताया कि बरेली मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच से 19 जनवरी तक होनी है। इसकी सूचना जिले के सभी कॉलेजों को दे गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए जनवरी के पहले सप्ताह से ही वेबसाइट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



10985 फार्मों का नहीं हुआ रिन्युअल
बदायूं। छात्रवृत्ति फार्मों का रिन्युअल न होने से नाराज डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को फार्म तुरंत जमा करने के निर्देश दिए हैं। अभी भी 10985 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति फार्मों का रिन्युअल नहीं हो सका है।
वर्ष 2014-15 में दशमोत्तर में 27859 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था, लेकिन इस वर्ष केवल 16874 छात्र-छात्राओं का रिन्युअल कॉलेजों की ओर से किया गया है। इससे 10985 का के छात्रवृत्ति फार्म रिन्युअल नहीं किए जा सके हैं। इस पर डीआईओएस ने सभी इंटर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को तय समय में छात्रवृत्ति फार्मों के आवेदनों का रिन्युअल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें