फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पोस्टमार्टम हाउस को बनाया गैरेज, कमरे में खड़ा मिला चाट-पकौड़े का ठेला

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के कमरे में रखा ठेले का सामान। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। महिला के शव की आंखें निकालने के मामले में चर्चित रहे पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी अब भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे। अब उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस को ही गैरेज बना दिया है। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस के एक कमरे में चाट-पकौड़े का ठेला खड़ा मिला। सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम ने होमगार्ड, कर्मचारी और फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा है। होमगार्ड का कहना है कि यहां शव विच्छेदन करने वाला कर्मचारी फार्मासिस्ट के इशारे पर ठेला खड़ा करवा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर एक परिवार से एक हजार रुपये लेने का मामला सामने आया था। संभल जिले के द्ववारी कला निवासी राकेश कुमार का कहना था कि रविवार को उनकी बेटी ऊषा ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। थाना पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। यहां पोस्टमार्टम करने के नाम पर एक कर्मचारी ने उनसे एक हजार रुपये ले लिए थे।
मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर रुपये लेने वाला कर्मचारी नहीं मिला। सीएओ ने देखा कि पोस्टमार्टम हाउस के एक कमरे में चाट-पकौड़ी का एक ठेला खड़ा था। पता चला कि यह ठेला भी वही कर्मचारी खड़ा करवा रहा है जो रुपये लेने का आरोपी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह ठेला खड़ा कराने के करीब एक हजार रुपये प्रतिमाह ले रहा था। ठेला मालिक कहीं दूर का रहने वाला है। वह रोजाना रात आठ बजे आकर पोस्टमार्टम हाउस के अंदर कमरे में ठेला खड़ा करके चला जाता है और सुबह में आकर ले जाता है। बताया जा रहा है कि ठेला खड़ा कराने में कर्मचारी के नजदीकी फार्मासिस्ट का भी पूरा सहयोग है। इस पर सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्हाेंने पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात होमगार्ड कृष्णवीर, कर्मचारी सत्यवीर और फार्मासिस्ट से भी जवाब मांगा है। उसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

होमगार्ड बोला- कर्मचारी खड़ा कराता है ठेला
होमगार्ड कृष्णवीर ने बताया कि यहां कर्मचारी बाकायदा ताला खोलकर कमरे में ठेला खड़ा कराता है। उसने बताया था कि ठेला मालिक उसका नजदीकी है। इसलिए हमने एतराज नहीं किया। सीएमओ ने कहा है कि यहां कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति अंदर नहीं आ सकता। फिर वह चाहे किसी का नजदीकी ही क्यों न हो।

पोस्टमार्टम के नाम पर वसूली के मामले में सीएमओ ने की जांच

बदायूं। बुधवार को सीएमओ को शिकायत मिली कि पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात एक संविदा सफाई कर्मचारी पोस्टमार्टम कराने के नाम पर पीड़ित लोगों से वसूली कर रहा है। सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मामले की जांच की। पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात सुरक्षा गार्ड से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि अगर यहां आने वाले पीड़ित से रुपये लिए गए हैं और पीड़ित इस बात की पुष्टि करता है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद

पोस्टमार्टम हाउस के अंदर एक ठेला खड़ा मिला है। इस संबंध में सभी कर्मचारियों और होमगार्ड से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें सभी पहलुओं पर जांचकर कार्रवाई जाएगी। अभी रुपये लेने के मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। जिन लोगों ने रुपये लेने का आरोप लगाया है। उन्हें कार्यालय बुलाया गया है। - डॉ. अब्दुल सलाम, सीएमओ

पोस्टमार्टम हाउस के कमरे में रखा ठेले का सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें