बिल्सी। बृहस्पतिवार को उझानी से असरासी उपकेंद्र को जा रही मुख्य लाइन में कुछ तकनीकी कार्य होने के कारण ब्रेक डाउन रहा। इससे नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब साढ़े चार घंटे ठप रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
अवर अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि उझानी 132 केवीए उपकेंद्र से असरासी उपकेंद्र को जा रही मुख्य लाइन में दोपहर 12 से चार बजे तक कुछ तकनीकी कार्य किया गया। इससे बिल्सी नगर क्षेत्र के उपकेंद्र का भी शटडाउन लेना पड़ा। शाम करीब साढ़े चार बजे आपूर्ति सुचारू कर दी गई। इस दौरान करीब 40 हजार आबादी को बिजली न मिलने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ब्यूरो