फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: लापता हुई बच्ची को पुलिस ने आधे घंटे में परिजनों से मिलाया

विज्ञापन
लापता हुई बच्ची को परिवार के लोगों को सुपुर्द करती पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिल्सी। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से लापता हुई पांच वर्षीय बच्ची को कोतवाली पुलिस ने महज आधे घंटे में बरामद कर परिजनों से मिलवा दिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिवार वालों ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन

गांव बेहटा गुंसाई निवासी रिजवान बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर रुपये निकालने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री सोफिया भी थी। इसी दौरान बच्ची अचानक एटीएम के पास से लापता हो गई। परिजनों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सक्रिय हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं। फुटेज के आधार पर तलाश शुरू की। महज आधे घंटे के भीतर ही पुलिस ने तहसील रोड से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची को शीघ्र बरामद कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें