फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले में तीन दिन होगी पीईटी, हर दिन दो पालियों में होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन की ओर से जिलेभर में 24 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर तीन दिन परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 9,816 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन






जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में 25 और 30 अक्तूबर और एक नवंबर को पीईटी का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। तीन दिन में कुल छह पालियाें में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 9,816 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। तीनों दिन में 58,896 परीक्षा में शामिल होंगे।

ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
शहर में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, उझानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, एपीएस इंटरनेशनल स्कूल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें