फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नलकूप से चोरी करने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
नलकूप से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार। संवाद - फोटो : राठ के गुलाबनगर मोहल्ले में शाेपीस बना ओवरहेड टैंक। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। नलकूप से चोरी करने वाले को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उसने कुंवरगांव क्षेत्र के 17 नलकूपों के चोरी की है। उसके पास चोरी का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 11 और 27 मई को कुंवरगांव के पृथ्वीराज, महिपाल, अनिल कुमार, राकेश, सतीश, अवधेश सहित आठ लोगों के नलकूपों में चोरी हुई थी। रविवार को ग्रामीणों की तहरीर के पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि एक युवक चोरी किए हुए सामान को लेकर गांव के पास कच्चे रास्ते की ओर जा रहा है। पुलिस गांव गरुईया के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर वह युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके युवक को पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम मुस्तकीम निवासी ग्राम सोही थाना कुंवरगांव बताया है। उसके पास से एक कट्टे में बिजली की केबिल, कापर का तार, स्टार्टर आदि नलकूप का सामान व उपकरण काटने के औजार आदि बरामद हुए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें