फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमएफ हाईवे पर मिटेगा जाम और हादसों का दर्द, चार जगह सड़क होगी फोरलेन

विज्ञापन
संखानू के पास ​स्थित रोड। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सड़क सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने एक योजना तैयार की है। मुरादाबाद–फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर चार स्थानों पर सड़क फोरलेन की जाएगी। इससे इन स्थानों पर लगने जाम से भी निजात मिल सकेगी। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी गई है। अनुमान है कि इस कार्य पर लगभग 17.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में मंडी समिति के पास पांच रास्ते हैं। ऐसे में वहां पर यातायात का दबाव ज्यादा रहता है। इनमें से एक मार्ग दातागंज को, दूसरा ककराला और तीसरा डीएम आवास की ओर जाता है। इन तीन के अलावा चौथा मार्ग मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे का है। एफएम हाईवे पर अन्य रास्तों की अपेक्षा वाहन ज्यादा चलते हैं। ऐसे में मंडी समिति के नजदीक 1.15 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन में बदला जाएगा। इससे फार्रुखाबाद-उसावां की ओर से आने वालाें को फायदा मिलेगा। इस हिस्से को फोरलेन करने पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी।
वहीं इस्लामनगर में हाईवे पर स्थानीय लोगों ने अस्थायी दुकानों बना रखी हैं। इससे वहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने वहां करीब 40 मीटर सड़क को चौड़ा करने का फैसला लिया है। इस पर 236.40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बदायूं से उसावां के बीच स्थित सखानूं में भी यही हाल है। ऐसे में विभाग ने आबादी वाले भाग में एक किलोमीटर का हिस्सा चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। इसी तर्ज पर म्याऊ में कस्बा में करीब एक किलोमीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

-
जाम से बचेंगे तो बचेगा समय और ईंधन दोनों

-लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन चारों स्थानों पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। हाईवे पर छोटे वाहनों से लेकर भारी ट्रकों तक का लगातार आवागमन होने से सड़क संकरी पड़ जाती है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। फोरलेन बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी। लोगों को यात्रा के दौरान समय और ईंधन की बचत होगी।
विज्ञापन



वर्जन-
विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें