फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मारपीट के नौ दिन बाद दर्ज हुई दूसरे पक्ष की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव सर्वा में 14 सितंबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद दूसरे पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी चंद्रवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 सितंबर की शाम करीब छह बजे उनका पुत्र भारत सिंह घर के दरवाजे के सामने ट्रैक्टर धो रहा था। इसी दौरान लोकेश, टेक सिंह समेत कुछ लोग वहां पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने भारत सिंह के साथ मारपीट कर दी।
चंद्रवती के मुताबिक, शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी लाठी-डंडे और फावड़े लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने चंद्रवती, भारत सिंह और देवदास के साथ मारपीट की, जिससे तीनों घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने चंद्रवती की तहरीर पर घटना के नौ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, इसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के नीटू पाल की तहरीर पर पुलिस ने 14 सितंबर को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें