फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बढ़ेगी महिला परिचालकों की संख्या, लगेगा भर्ती मेला

विज्ञापन
रोडवेज बस स्डैड से संचालित बसें। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। महिला परिचालक अच्छा काम कर रहीं हैं। पहले चरण में जिले को 26 महिला परिचालक मिले थे। उन्होंने पुरुषों से अच्छा काम कर डिपो में अपनी अलग ही पहचान बनाई है। अब शासन व विभाग की ओर से महिला परिचालकों की भर्ती के लिए मेले का आयोजन कर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत में संविदा पर 100 महिला परिचालकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। महिला शक्ति और महिला सशक्तीकरण योजना के तहत संविदा पर महिला परिचालकों की भर्ती की जा रही है। रोजगार मेला में लक्ष्य पूरा न होने की दशा में फिर से रोजगार मेला लगाया जा रहा है। भर्ती के लिए बढ़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रहीं हैं।

जिले को 20 महिला परिचालक मिलने की उम्मीद है। ये लोकल रूट की बसों में सेवाएं देंगी। लंबे रूट पर पुरुष परिचालकों की सेवाएं ली जाएंगी। अभी 26 महिला परिचालकों से बरेली-बदायूं, बरेली-पीलीभीत, बरेली-टनकपुर आदि रूट पर सेवाएं ली जा रहीं हैं। इन रूटों पर दिनभर में अप-डाउन हो जाता है। महिला परिचालकों के लिए ऐसे रूट काफी मुफीद हैं।
विज्ञापन

पुरुषों के मुकाबले इन रूटों पर महिला परिचालक ज्यादा कमाई भी कर रही हैं। ऐसे में अधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा लोकल रूटों पर महिला परिचालकों की सेवाएं लेने का मसौदा तैयार किया गया है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि महिला परिचालक भर्ती चल रही है। जल्द ही 20 महिला परिचालक मिल सकेंगी जिससे लोकल रूट पर इनको लगाया जाएगा। लंबे रूट पर पुरुष परिचालकों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें