स्कॉलरशिप आवेदन के लिए बिल्सी कालेज में छात्र-छात्राएं की लगी लाइन। संवाद
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में स्कॉलरशिप के आवेदन करने के लिए छात्र-छात्राओं की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है। दीपावली का अवकाश रहने के कारण विद्यार्थी अपना आवेदन कॉलेज में आकर पूरा नहीं करा सके थे। सोमवार को कॉलेज खुला तो यहां स्कॉलरशिप फॉर्म जमा करने के लिए भीड़ लगनी शुरु हो गई। विभागीय वेबसाइट काम न करने की वजह से समस्या हो गई।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वेबसाइट के बार-बार बंद होने से कुछ दिक्कतें आ रहीं हैं। बावजूद इसके 60 फीसदी से अधिक छात्र-छात्राओं के आवेदन जमा किए जा चुके हैं। बताया कि विभाग द्वारा स्कॉलरशिप के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। संवाद