फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव की तैयारी पूरी, प्रथम चरण का नामांकन कल से

Sat, 14 Nov 2015 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने आरओ और एआरओ की बैठक कर दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन


पहले चरण में दहगवां, इस्लामनगर और सहसवान ब्लाक में चुनाव होने हैं। इसके लिए शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। तीनों ब्लाकों से प्रधान पद के चुनाव के लिए दो दिवसीय नामाकंन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। 16-17 नवंबर को नामांकन होंगे। प्रधान के लिए लालायित लोगों की संख्या अधिक होने के कारण नामांकन की संख्या अधिक रहने की उम्मीद है। कोई नामांकन पत्र निरस्त न हो और न विवाद का कारण बने। इसके लिए आरओ/एआरओ को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। नामांकन के दौरान नामांकन स्थल पर सुरक्षा के भी व्यापक बंदोवस्त किए गए हैं।  
विज्ञापन

चुनावी प्रक्रिया के लिए जारी निर्देशों में नामांकन का समय सुबह 8.00 से शाम 4.00 बजे तक का रखा गया है। इस चरण के लिए मतदान 28 नवंबर को होना है। चुनावी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए और न किसी प्रकार की कोई गलती हो, इसके लिए डीएम ने शनिवार को बैठक कर आरओ/एआरओ को बुलाया और उन्हें चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें