फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छुट्टा पशुओं को बंजारे पकड़कर सौंप देते थे मुरादाबाद के गोतस्करों को

विज्ञापन
गिरफ्तार बंजारे और उनके परिवार की महिलाएं। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
उझानी/ सहसवान। जंगल में छुट्टा पशुओं के साथ पकड़े गए बंजारों और उनके परिवार की महिलाओं से दूसरे दिन भी पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने पशु तस्करी का राज खोल दिया। बोले, उन्होंने ही गंगा किनारे से छुट्टा पशुओं को पकड़ा है। वे पकड़कर इन्हें मुरादाबाद के गोतस्कर राजवीर भल्ला को बेच देते थे। पुलिस ने बंजारों समेत महिलाओं पर गोहत्या और पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक- पकड़े गए बंजारे राजस्थान के भीलबाड़ा जिले में पारोली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी मंगल सिंह पुत्र हजारी, दीवान सिंह पुत्र हीरा सिंह, लक्ष्मण उर्फ लच्छो पुत्र नक्कू, मंजू पत्नी मंगल सिंह, रेखा पत्नी हीरा सिंह और कोटा जिले में डिबलाना थाना क्षेत्र के गांव ग्राम माता निवासी बादाम पत्नी केशव हैं।
बंजारों ने पुलिस को बताया कि वह अपने पशुओं को चराने के लिए गंगा किनारे के शहर-कस्बों से जुड़े जंगल में चले जाते हैं। साथ में मौजूद महिलाएं उनके लिए ढाल बनती हैं। इस दौरान जंगल में गोवंशीय छुट्टा पशु नजर आने पर उन्हें पकड़ लेते हैं। पकड़े गए गोवंशीय पशुओं को वह मुरादाबाद निवासी राजवीर भल्ला नामक व्यक्ति को बेच देते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार रात मुरादाबाद से मंगवाए गए कैंटर में गोवंशीय पशुओं को लाद दिया गया था। उसी दौरान पशु प्रेमियों समेत इलाके के लोगों ने उन्हें घेर लिया। सहसवान पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराए गए गोवंशीय पशुओं में 36 गाय, 22 बैल और एक सांड़, दो बछिया और चार बछड़े हैं। इन्हें सहसवान क्षेत्र में जखूपुरा के गोआश्रय में भेजा गया है।
गिरफ्तार बंजारों और उनके परिवार की महिलाओं का पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इसी के साथ पुलिस ने धंधेबाज मुरादाबाद निवासी भल्ला की तलाश शुरू कर दी है। मुरादाबाद पुलिस से भल्ला के बारे में जानकारी मांगी गई है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि भल्ला के पते की जानकारी कर उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पशु प्रेमियों के पहुंचने से उजागर हुआ था गोरखधंधा
पकड़े गए बंजारों और उनके परिवार की महिलाओं ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह कई दिन से जंगल में रह रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद पशु प्रेमी पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजीव प्रजापति, विकेंद्र शर्मा और श्याम शर्मा सक्रिय हो गए थे। पशु प्रेमियों के हस्तक्षेप से यह गोरखधंधा सामने आया। सहसवान, उझानी और मुजरिया थाना पुलिस तो पहले ही अनजान थी। यहां तक कि पुलिस का खुफिया तंत्र भी फेल हो गया। हालांकि यह लोगों की समझ से परे है।

तीन थाना क्षेत्रों के बॉर्डर का बंजारों ने उठाया फायदा
गोवंशीय छुट्टा पशुओं को घेरकर तस्करों के हाथों बेचे जाने के धंधे का भंडाफोड़ हो जाने के बाद इलाके में बंजारों की मौजूदगी ने कई और सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, जंगल में कैंटर पकड़े जाने के बाद जिस स्थान पर बंजारे हत्थे चढ़े, वह उझानी, सहसवान और मुजरिया थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर है। बंजारों ने इसका सबसे ज्यादा फायदा उठाया। अफसरों ने इसकी गहनता से जांच कराई तो पुलिस की ढिलाई भी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें