फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर की नई सरकार बनी, पर गंदगी से नहीं मिल पाई निजात

विज्ञापन
सुभाष चौक
विज्ञापन
कई स्थानों पर दोपहर तक नहीं उठाया जाता कूड़ा, होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। लोगों को उम्मीद थी कि शहर की नई सरकार बनने के बाद शायद दशा सुधर जाए, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ा। अब भी दोपहर बाद तक कई स्थानों से कूड़ा नहीं उठाया जाता। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस बार निकाय चुनाव में शहर की जनता ने भाजपा की दीपमाला गोयल की जगह निर्दलीय प्रत्याशी फात्मा रजा पर भरोसा जताया। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष की हार का कारण यह भी रहा कि शहर में गंदगी की समस्या का निदान नहीं हो पाया। ऐसे में उन्हें जनता की नाराजगी का खामियाजा झेलना पड़ा।
विज्ञापन

नया बोर्ड बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब शायद व्यवस्था सुधर जाए लेकिन कुछ खास बदलाव नहीं आ सका। इस समय भी कुछ जगहों पर कर्मचारी कूड़ा उठाते हैं लेकिन अन्य स्थानों पर स्थिति जस की तस रहती है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा को फोन किया गया पर वह उठने के बाद स्वीच ऑफ हो गया।
-
शहबाज चौराहा और सुभाष चौक

कूड़े के ढेर लगे थे। गोवंशीय पशु विचरण कर रहे थे। शाम तक आधी सड़क पर कूड़ा नजर आ रहा था। इसके अलावा सुभाष चौक के पास स्थित तिराहे से गद्दीचौक को जाने वाली सड़क पर भी कूड़े के ढेर दोपहर तक लगे रहे।

-
जोगीपुरा तिराहा
- पूर्वाह्न 11 बजे जोगीपुरा तिराहा पर कूड़े के ढेर लगे थे। बारिश के कारण फैली कीचड़ से दुर्गंध उठ रही थी। दोपहर 12 बजे यहां से कूड़ा उठाया गया लेकिन स्थिति जस की तस रही। कूड़ा उठाने के बाद भी यहां-तहां फैला रहा।
विज्ञापन


-
नेकपुर की गलियों का भी बुरा हाल
शहर के मोहल्ला नेकपुर की गलियों का भी बुरा हाल है। सफाई नहीं होने से नालियों की कीचड़ बाहर आने लगी है। खासकर गली नंबर एक का हाल बहुत बुरा है। पूरी गली में फैली कीचड़ के कारण लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो गया है।

सुभाष चौक

सुभाष चौक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें