फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
मृतक पप्पन यादव का फाइल फोटो
विज्ञापन
धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदगंज में धान की रोपाई के लिए खेत को तैयार करते हुए एक किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबकर उनकी मौके पर मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव परौली का मजरा अहमदगंज में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे गांव निवासी किसान पप्पन यादव (32) पुत्र सरदार सिंह धान की रोपाई करने से पहले ट्रैक्टर से खेत को तैयार कर रहे थे। तभी अचानक उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में ही पलट गया। जिससे वह उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से किसान को बाहर निकला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत पर पूर्व प्रधान तहजीब बाबू आदि ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें