बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरिया में एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी की वारदात का स्वयं वादी ने पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर नाटकीय ढंग से खुलासा कर दिया। वादी का कहना है कि उनकी पत्नी ने घर का सामान भांजे के पास रख दिया था। वह रिश्तेदार के घर चली गई। जब वापस आई तो उन्होंने जानकारी।
गांव खजुरिया निवासी अरविंद कुमार ने 14 अप्रैल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस और सर्विलांस टीम लगी हुई थी। इसी बीच सोमवार की सुबह वादी अरविंद कुमार कोतवाली पंहुचा। उसने इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह को बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में गया था। उनके पहुंचने से पहले पत्नी ने घर का जेवर व रुपये सुरक्षा की दृष्टि से भांजे सिट्टू के पास रखवा दिए थे। जब वह घर पहुंचा तो अलमारी में माल जेवर व रुपये दिखाई नहीं दिए तो उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। सोमवार को पत्नी जब घर आई तो जेवर और रुपये भांजे के पास रखे होने की जानकारी दी। थाने से पुलिस ने रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है।