फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर पालिका ने हटवाया कूड़ा... चला सफाई अभियान

विज्ञापन
नवादा में गंदगी के ढेर को हटाती जेसीबी । स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। लंबे समय से आंवला रोड पर परवेज कोल्ड स्टोर के पास पालिका का कूड़ा कर्मचारी डालते आ रहे थे। इधर से लोगों का निकलना दूभर हो रहा था। नवादा के रहने वाले एजाज सिद्दीकी ने मेरी आवाज कालम में अपनी समस्या बताई। जिसे अमर उजाला ने प्रकाशित किया। बृहस्पतिवार के नगर पालिका की चेयरमैन फात्मा रजा ने संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों को लगाकर सफाई अभियान चलवाया और गंदगी को साफ कराने का काम किया।
विज्ञापन


बरेली-आगरा राजमार्ग पर नगर पालिका सीमा से लगे खेड़ा नवादा इलाके में लंबे समय से जमा गंदगी से बदबू फैल रही थी। इसकी शिकायत लगातार स्थानीय लोग कर रहे थे। नवादा के रहने वाले एजाज सिद्दीकी ने अमर उजाला के अभियान मेरी आवाज में अपनी शिकायत दर्ज कराई और मौके से फोटो आदि देकर समस्या बताई। 20 अगस्त को इस समस्या को उजागर किया गया। इसे संज्ञान लेकर नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने बृहस्पतिवार को खेड़ा नवादा में विशेष सफाई अभियान चलाने का आदेश दिया। इस पर मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तैय्यव, सफाई खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार की देखरेख में सफाई कर्मचारियों की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी लगाकर गंदगी के ढेर हटा दिए। कूड़ा हटाने के बाद रास्ता पूरी तरह साफ हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें