फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्विमिंग पूलों की जांच के लिए पहुंची पालिका टीम को भगाया

Tue, 26 May 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी के मौसम में स्विमिंग पूलों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर पालिका ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्विमिंग पूलों की जांच का अभियान चलाया। इस दौरान टीम सुरक्षा मानकों, साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंची, लेकिन जांच टीम को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। एक स्वीमिंग पूल संचालक ने टीम से अभद्रता करते हुए उसे भगा दिया। ऐसे में वह बिना जांच कर वापसी आ गई। इसके बाद में पालिका के सहायक अभियंता जल की ओर से पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम सबसे पहले हरप्रसाद मंदिर के पास संचालित स्विमिंग पूल पर पहुंची। हालांकि, मौके पर स्विमिंग पूल बंद मिला। इसके कारण टीम वहां कोई जांच नहीं कर सकी। इसके बाद अधिकारी शहर से बाहर स्थित न्यू अलहम्द वाटर पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे। पालिका सहायक अभियंता जल सचिन सक्सेना का आरोप है कि स्विमिंग पूल पर पहुंचने के बाद संचालक ने जांच प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया।
टीम ने पूल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। आरोप है कि उनके वाटर पार्क संचालक की ओर गाली-गालौज भी की गई। इसके चलते अधिकारी बिना जांच पूरी किए ही लौट आए। इसके बाद में पालिका अध्यक्ष व ईओ को इसके बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद में सचिन ने सरकारी काम में सहयोग न करने, जातिसूचक गालियां देने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


वर्जन-
जो भी वाटर पार्क बिना मानक संचालित हो रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। यदि कोई संचालक जांच में सहयोग नहीं करेगा तो संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अभिषेक सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें