बिल्सी। धनौली गांव में सोमवार की रात मक्का की रखवाली कर घर लौट रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई थी। बुधवार को मृतक किसान की मां ने नागरझूना उपकेंद्र पर तैनात जेई समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
धनौली में सोमवार की रात करीब दो बजे अमर सिंह पुत्र गुलफान सिंह खेत से घर आ रहा था। गांव के पास रास्ते में 11 हजार की लाइन का तार रात 11 बजे से टूट गया था। उसे सही कराने के लिए गांव के लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना दी थी। फिर भी नागरझूना स्थित उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी ने उक्त तार को नहीं जुड़वाया और न ही बिजली आपूर्ति को बंद किया। जमीन पर पड़ी लाइन से करंट लगने से अमर सिंह की मौत हो गई। इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि बुधवार को मृतक की मां माया देवी की तहरीर नागर झूना के जेई, लाइनमैन रामू, जाहिद व उपकेंद्र पर उस दौरान मौजूद कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।