उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी पड़ोस के युवक के साथ बाइक से चली गई। बेटी को प्रेमी के साथ जाते देख उसकी मां शोर मचाती रही, लेकिन बेटी नहीं रुकी। मामला तीन दिन पहले का है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि रात में करीब 12 बजे वह अपने तीनों बच्चों के साथ घर में थी। उसी दौरान पड़ोस का युवक आया और उसकी बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गया। महिला ने बेटी और युवक को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया। जब तक लोग जुटे तब तक दोनों काफी दूर निकल गए। बताते हैं कि युवक का महिला की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद