फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह घंटे में जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में पहुंचे 1915 वायरल पीड़ित

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बीमारियां भी पैर पसार रही हैं। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पतालों में 3538 मरीज पहुंचे। इनमें से 1915 वायरल से पीड़ित थे। रात को ठंड और दिन में गर्मी से वायरल फैल रहा है। डॉक्टरों ने जांच कराने के साथ ही मरीजों को दवा दी।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों के खुलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में छह घंटे में ही वायरल के 1915 मरीज पहुंचे। वहीं एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड कराने वालों की संख्या एक हजार से अधिक रही। अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या छह सौ के आसपास रही।

वायरल से ऐसे बचें

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. राजेश वर्मा का कहना है कि लोग बीमारी को लेकर चिंतित न हों बल्कि अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति अधिक सावधान रहें। बीमारियों को दूर रखने के कुछ आसान तरीके हैं, जिन्हें अपनाया जा सकता हैं।
विज्ञापन


- किसी प्रभावी हैंडवॉश लिक्विड या साबुन से बार-बार हाथ धोएं।

- भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें। हर समय डेटॉल मल्टी-यूज़ वाइप्स साथ रखें।

- बिना हाथ धोए अपने चेहरे, मुंह और नाक को छूने से परहेज करें।

डॉ. अलंकार सोलंकी का कहना है कि वायरल बुखार होने पर संक्रमित व्यक्ति को खांसने, उबासी लेने और छींकने से पहले अपने मुंह को रूमाल से ढक लेना चाहिए। वायरल बुखार में लोगों को खांसी और हाथ-पैरों में जकड़न की शिकायत हो रही है। ऐसे में मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें