फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमएलसी ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलते एमएलसी बागीश पाठक। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एमएलसी ने प्रदेश अध्यक्ष से बदायूं आगमन का आग्रह करते हुए जिले के संगठनात्मक कार्यों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

एमएलसी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का बदायूं आगमन पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नया उत्साह और ऊर्जा भरने का कार्य करेगा। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन देने का भी अनुरोध किया। इस पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एमएलसी को बताया कि वे शीघ्र ही मथुरा-वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे और उसके बाद जल्द ही बदायूं पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें