फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने ली सहसवान के बाढ़ पीड़ितों की सुध

Sat, 30 Jul 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने ली सहसवान के बाढ़ पीड़ितों की सुध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम समेत राजस्व अधिकारियों का दल रहा राज्यमंत्री के साथ 
 ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव और जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने जीएम बांध पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। हर संभव मदद का भरोसा दिया। 
शनिवार दोपहर बाद राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव और जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने गंगा नदी के जीएम बांध पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। पीड़ितों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गांव परौटी, भमरौलिया और चौकीदार की मढैया पहुंचकर राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव और जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने गांव का हाल जाना। उनके साथ एसडीएम हरिशंकर यादव, ब्लाक प्रमुख नेमसिंह यादव, नवाब सिंह यादव, बासित अली, मनोज यादव, फारूक कुरेशी, सत्यराम यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

-----
सहसवान। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से भमरौलिया, परौटी और चौकीदार की मढैया में पानी फिर से भर गया है। पानी भर जाने से अधिकांश ग्रामीण जीएम बांध पर शरण लिए हुए हैं। ग्रामीणों की फसलें जलमग्र हैं। उनके सामने पशुओं के चारे और खाने पीने की समस्या बनी हुई है। गंगा नदी कई स्थानों पर कटान कर रही है। कटान होने से ग्रामीणों की फसलें व भूमि गंगा नदी में समा रही है। 
------
एडीएम वित्त ने देखा गंगा और रामगंगा का बाढ़ इलाका
दातागंज/बदायूं। शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव ने दातागंज के एसडीएम ओपी तिवारी और बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ नवादा मधुकर पहुंचे। ग्रामीणों से भी वार्ता की। फिलहाल सभी गांव सुरक्षित हैं और गंगा नदी में पानी सामान्य स्थिति में बह रहा है। वर्ष 2014 में बाढ़ के कारण गांव वालों को पहले सरकारी स्कूल में रखा गया था फिर दूसरी जगह देकर उन्हें बसाया गया था। 
------
जगह नहीं मिली तो स्कूल में ही पड़े हैं बाढ़ पीड़ित दो परिवार 
बदायूं। दातागंज के गांव नवादा मधुकर में बाढ़ पीड़ित शिशु पाल सिंह और हरिओम के कुल दो परिवार ऐसे हैं जो जगह न मिलने के कारण आज भी स्कूल में ही रह रहे हैं। एडीएम ने जब इस स्थिति को देखा तो उन्होंने स्कूल खाली करने के निर्देश दिए तो दोनों परिवारों ने शिकायती अंदाज में कहा कि लेखपाल द्वारा उन्हें आज तक जगह ही उपलब्ध नहीं कराई है। एडीएम ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम और क्षेत्रीय लेखपाल को हिदायत दी कि दोनों परिवारों को तत्काल जगह उपलब्ध कराई जाए जिससे स्कूल के कमरे खाली हों। 
विज्ञापन

उन्होंने मुस्तमपुर, हजरतपुर के पुल, पथरामई बांध, कटरा सआदतगंज आदि स्थानों पर बने तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों से ग्राम जटा, जाटी, कमलईयापुर, रैपुरा, कदम नगला, डलनगला एवं बल्ले नगला की स्थिति के संबंध में जानकारी हासिल की। तटबंधों पर बने परक्यूपाइन और ठोकरों के कारण अभी सभी बांध सुरक्षित हैं। नवादा मधुकर में तटबंध से काफी आगे पानी का बहाव कम होने के कारण अवश्य कुछ कटान हुआ है लेकिन सुरक्षित है। इस अवसर पर बाढ़ खण्ड के जेई सीपी सिंह, लेखपाल सुखवीर सिंह, नवादा मधुकर के ग्राम प्रधान मनुज सिंह सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें