सिलहरी। मेडिकल स्टोर संचालक की मौत लिवर फटने से हुई थी। परिवार वालों अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिनावर थानाक्षेत्र के गांव गिरधर निवासी प्रमोद कुमार शहर में किराये पर रहकर अल्लापुर भोगी गांव में मेडिकल स्टोर चलाते थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे उनका शव बरेली-बदायूं बाइपास किनारे खेत में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
बुधवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिवर फटने से युवक की मौत की पुष्टि हुई। पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव खेत में फेंकने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रवीन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।