फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी से मना करने पर युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी ही रिश्तेदार युवती का नहाते समय वीडियो बना लिया। आरोपी युवक अब उससे शादी करने का दबाव उसके परिवार पर बना रहा है। मना करने पर आरोपी युवक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संभल जिला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री 12 जनवरी को जरीफनगर स्थित अपनी मौसी के घर गई थी। वहां रहने वाले एक रिश्तेदार युवक धर्मवीर पुत्र भूरे ने चोरी-छिपे युवती का नहाते समय वीडियो बना लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक बेटी की शादी करने का उन पर दबाव बनाने लगा। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें