फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सोने का लालच पड़ा भारी, 2.88 लाख जमा कराकर युवक भागा

Thu, 03 Sep 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। कम रकम में सोना मिलने के लालच में दिल्ली निवासी युवक ने गोल्ड लोन खाते में 2.88 लाख रुपये जमा कर दिए। रकम जमा कराने के बाद सोना नहीं मिला और जिस व्यक्ति ने रकम जमा कराने को कहा था, उसका भी मोबाइल बंद हो गया। काफी तलाश के बाद भी संपर्क नहीं होने पर युवक ने ठगी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अशोक नगर, दिल्ली निवासी वरुण वर्मा ने बुधवार को पुलिस को बताया कि कस्बे के वार्ड संख्या नौ निवासी एक युवक ने फोन कर कहा था कि उसका सोना पीएनबी की शाखा में रखा है। उसने गोल्ड लोन खाते में 2.88 लाख रुपये जमा कराने के बदले बैंक में रखा सोना देने की बात कही।
वरुण उसके साथ बैंक पहुंचा और खाते में रकम जमा कर दी। बैंक में तकनीकी समस्या के कारण तत्काल सोना नहीं मिल सका। शाम तक सोना नहीं मिलने पर संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। शाखा प्रबंधक सुमित कुमार यादव ने बताया कि संबंधित व्यक्ति के गोल्ड लोन खाते में रकम जमा हुई है। खाता बंद हो चुका है। बैंक सोना केवल खाताधारक को ही दे सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें