फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सदर विधायक ने 55 लाख की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, लोकार्पण

विज्ञापन
पूजा- पाठ कर परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते सदर विधायक। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
सिलहरी। नगर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने विकास खण्ड सालारपुर के विभिन्न ग्रामों में कुल 55 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम कुण्डरा चकौंद में अन्त्येष्टि स्थल/शवदाह गृह के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, वहीं अचिन्तपुर मजरा ब्यौर में खड़ंजा निर्माण कार्य तथा ग्राम सालारपुर में सीसी मार्ग का लोकार्पण किया गया। विधायक ने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा को मां के समान दर्जा दिया है और यहां के प्रत्येक ग्राम व प्रत्येक नागरिक की समस्या उनकी व्यक्तिगत समस्या है। इस अवसर पर अनेकपाल सिंह, रामचरन पाल, धीरेन्द्र सिंह, आदेश शर्मा, महावीर शाक्य, इस्तकार, रुस्तम शाक्य, हरवंश पाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें