फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी दोनों भाइयों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। हाईवे पर लखनपुर गांव के पास रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मौत का कारण यातायात नियमों की अनदेखी बनी। घटना के समय दोनों बाइक सवार बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे थे। एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे और बाइक की गति भी अधिक थी। घटनास्थल की तस्वीरें इस हादसे की भयावहता को दिखा रही हैं।
विज्ञापन



इस घटना में जान गंवाने वाले मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सिताबगंज निवासी कवेंद्र चार भाई थे। वह बड़ा था और अपने छोटे भाई राजेश व पिता सरनाम सिंह के साथ बदायूं में बन रही एक चाय फैक्टरी में मजदूरी कर रहे थे।

वहीं भूपेंद्र का शहर में ही अपने प्लॉट पर काम करा रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों ही हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाते थे, लेकिन शाम को खाना ले जाने की जल्दी में हेलमेट ले जाना भूल गए थे। हादसे में दोनों भाइयों की सिर में गंभीर चोट आने से मौत होने की बात डॉक्टर ने बताई है। यदि वह हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें